फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर गौरिया चौराहे के समीप रविवार की दोपहर अयोध्या से रामनवमी पर सरयू स्नान करके साइकिल से वापस लौट रहे दंपती को बेकाबू पिकप ने रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक पिकप समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना वजीरगंज में अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के सुरजापुर के रहने वाले विजय कुमार तिवारी ने बताया कि उनके चचेरे भाई राम शंकर तिवारी (40) अपनी पत्नी माधुरी (39) के साथ साइकिल से रविवार की सुबह रामनवमी पर सरयू स्नान करने अयोध्या गए थे।

वहां से दोनों रविवार की दोपहर साइकिल से लौट रहे थे। वह दोनों नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर पहुंचे थे तभी नवाबगंज-मनकापुर मार्ग के गौरिया चौराहा के समीप पीछे से आ रही बेकाबू पिकप ने उन्हें रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक पिकप समेत मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विजय कुमार तिवारी ने थाना वजीरगंज में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
मनकापुर। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर गौरिया चौराहे के पास पिकप की टक्कर से सुरजापुर गांव निवासी रामशंकर तिवारी और उसकी पत्नी माधुरी की मौत से उनके बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन


राम शंकर तिवारी के पिता सूर्यलाल तिवारी की 10 वर्ष पूर्व व मां फूलमती की 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। राम शंकर ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। रामशंकर की दो बड़ी बहनें गिरजा व ज्ञाना की शादी हो चुकी है। रामशंकर के दो बेटियां पूजा (18), प्रतिभा (10) व दो  बेटे पंकज(12) व राज(8) हैं। मां-बाप की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदार व संबंधी समेत गांव के लोग बच्चों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें