फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों से चंदन के चार पेड़ चोरी

Sat, 14 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बड़ा परेड ग्राउंड के पास दो घरों के बगीचे में लगे चंदन के चार पेड़ शुक्रवार रात चोर काट ले गए। पेड़ मालिकों की तहरीर पर देहात थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड के निकट महेंद्र प्रताप सिंह के घर के सामने एक बाग है।
विज्ञापन


इसमें चंदन के तीन पुराने पेड़ लगे थे। शुक्रवार रात परिवारीजनों के सो जाने पर बाग में घुसे चोरों ने चंदन का तीनों पेड़ साफ कर दिया। यही नहीं चोरों ने महेंद्र के पड़ोस में रहने वाले वीरेश सिंह चौहान के अहाते में लगा चंदन का एक अन्य पेड़ भी काट ले गए।

वीरेश को भी मामले की जानकारी शनिवार सुबह हुई। दोनों लोगों ने मामले की तहरीर देहात थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक देहात थाना राज कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें