फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हिरनों को कुत्तों ने किया घायल, दो की मौत

Mon, 09 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
घायल हिरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की तपिश से तालाब व नाले सूख गए। जंगल में भी पानी नहीं रह गया है। इससे सोमवार को पानी की तलाश में जंगल से भटक कर आबादी की ओर भागे चार हिरनों को कुत्तों ने नोंच डाला। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो हिरन घायल हो गए।
विज्ञापन



वहीं, लगातार जंगली जानवरों पर गहराए इस संकट से निपटने के लिए वन विभाग के पास न तो कोई प्लान है और न ही बजट। इससे वनकर्मी भी जानवरों को बचाने से कतराने लगे हैं। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव के मजरा भटपुरवा में सोमवार की सुबह पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकले तीन हिरन भटकते हुए यहां आ पहुंचे। यहां नदहा तालाब में तीनों हिरन पानी पी रहे थे, तभी हिरनों को कुत्तों ने दौड़ाकर नोंचना शुरू कर दिया। कुत्तों ने एक हिरन को नाेंच कर मार डाला।
विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीणों ने जब कुत्तों को हिरन पर हमला करते देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगा कर दो हिरनों को बचा लिया। इसके बाद वन विभाग के बीट प्रभारी इंद्रमणि को इसकी सूचना दी। बीट प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों से हिरन का इलाज कराया।

इसी बीच उनमें से एक हिरन भाग निकला। जबकि एक हिरन को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। वहीं, उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव के रहने वाले राकेश जायसवाल ने बताया कि सोमवार की भोर वह खेत को जा रहे थे।

तभी उनकी नजर एक हिरन पर पड़ी, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। राकेश ने बताया कि कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाया और वन विभाग के एसडीओ गोपाल ओझा को इसकी सूचना दी। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही हिरन ने दम तोड़ दिया। 

पानी की तलाश में जंगल से भटककर निकलने वाले हिरनों में से छह की जान कुत्तों के नाेंचने से जा चुकी है। करनैलगंज के खजुरिया गांव के मजरा गुलाम पुरवा में पानी की तलाश में पहुंचे हिरन को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था।

इसके बाद टिकरी जंगल से भटककर कस्बा नवाबगंज पहुंचे हिरन की मौत भी कुत्तों के नोंचने से हो चुकी है। करनैलगंज के ही कुर्था गांव में तालाब किनारे पानी पीने आए हिरन को भी कुत्ते नोंचकर मार चुके हैं।

बेलसर में तो कुत्तों को शिकार बने हिरन को पहले गांव के लोगों ने बचा लिया। मगर यहां वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हिरन दम तोड़ चुका है। ताजा घटना में सोमवार को एक बार फिर दो हिरन कुत्तों के नोचने से मर गए।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें