फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से आठ लाख के जेवर उड़ाए

Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज क्षेत्र के कस्बा बालपुर में गुरुवार की रात एक कांपलेक्स में स्थित सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब आठ लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यवसायी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोमा अहलाद निवासी नकछेद सिंह की कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर बाजार में एक कांपलेक्स में आभूषण की दुकान है।

नकछेद के मुताबिक वह गुरुवार देर शाम नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 3:18 बजे कांपलेक्स की दीवार में सेंध लगा कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर दुकान के शटर का ताला काटकर अलमारी में रखे करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।

शुक्रवार की सुबह कांपलेक्स के मालिक कांपलेक्स के गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो उन्होंने दीवार में सेंध लगी देखी। उन्होंने घटना की जानकारी सराफा व्यवसायी नकछेद को दी।
विज्ञापन


नकछेद ने दुकान की अलमारी देखी तो जेवरात व 2000 रुपये गायब मिले। आभूषण की दुकान में सीसीटीवी लगी है। नकछेद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फु टेज में दुकान को खंगालते चार बदमाश दिखाई पड़ रहे हैं।

व्यवसायी ने करनैलगंज पुलिस को मामले की तहरीर दी है। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को भी सौंपी है। इस मामले में बालपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज राव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें