फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 10 Jun 2017 10:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे खेमकरन गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।      
विज्ञापन

 
कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवशंकर अवस्थी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव के ही नानबाबू गुप्ता से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इसी रंजिश को लेकर शनिवार को नानबाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि नानबराबू ने उस पर दो गोलियां दागी लेकिन निशाना सटीक न होने के कारण उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। पुलिस फायरिंग की घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने भी गांव जाकर मामले की जानकरी ली और कोतवाल देहात को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें