फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 05 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 परसपुर-रगडग़ंज मार्ग पर डेहरास गांव सरदार पुरवा मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह चौपहिया वाहन से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना परसपुर क्षेत्र के डेहरास गंाव के मजरे खरिकवां के रहने वाले श्रीनाथ यादव ने बताया कि उसके पिता राम लखनऊ यादव (62) शुक्रवार की सुबह साइकिल से परसपुर बाजार खरीददारी करने आए थे।

यहां से वापस लौटते समय परसपुर-रगडग़ंज मार्ग पर डेहरास के सरदार पुरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे चौपहिया वाहन ने उन्हें कुचल डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में राम लखन यादव के बेटे श्रीनाथ यादव ने थाना परसपुर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें