फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से रेप का प्रयास

Sun, 18 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल से लौट रही हाईस्कूल की छात्रा से पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा शनिवार को दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। जब वह गांव के करीब पहुंची, तभी पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक उसका हाथ पकड़कर पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा।

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। घर पहुंचकर छात्रा ने परिवारीजनों को पूरी घटना बताई। छात्रा का आरोप है कि युवक पहले भी अक्सर उसे रास्ते में परेशान किया करता था।
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद दरोगा रिपोर्ट लिखने के बजाय उन पर सुलह करने का दबाव बनाने लगे। इस पर परिवारीजनों ने पुलिस अधीक्षक को फोन से घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाने पर तैनात दरोगा को कड़ी फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लल्लू दूबे निवासी रामपुर दुबावल के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें