बिहारा गांव मंे चाकू के हमले में घायल राम तेज।
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी पर गुरुवार की रात कंधरातेजी-निगवाबोध गांव के पास कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी कृष्ण बहादुर पाठक (72) सुभागपुर-सिसउर अंदूपुर मार्ग पर स्थित तुलसीपुर कोड़री गांव के पास खाद व जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। वह गुरुवार की रात दुकान बंद करने के बाद मोपेड से अपने घर आ रहे थे।
रिटायर्ड रेलकर्मी के मुताबिक जब वह कंधरातेजी व निगवाबोध गांव के पास पहुंचे, तभी पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अस्पताल परिसर में हंगामा किया। देहात कोतवाली पुलिस व ग्रामप्रधान जयनगरा लल्लू पाठक के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
रिटायर्ड रेलकर्मी कृष्ण बहादुर पाठक ने कोतवाली देहात में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।