फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिन्गारी से लगी आग में जिंदा जली महिला

Wed, 05 Apr 2017 11:24 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के मजरे चकपान में बुधवार को खाना बनाते समय चूल्हे से निकली आग की चिनगारी ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। अचानक लगी इस आग से खाना बना रही एक महिला जिंदा जल गई।
विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रमाीणों ने आग पर किसी तरह काबू किया और महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मंजर को देखकर लोग सिहर उठे।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।    
   
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के मजरा चकपान में राम बहादुर यादव के मुताबिक वह अपनी पत्नी व छोटे बेटों के अपने घर में रहता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले राम बहादुर ने घर के आंगन में ही छप्पर रखा हुआ है। इसी छप्पर के नीचे उसने रसोई बना रखी है।
विज्ञापन


मंगलवार को दुर्गाष्टमी के दिन पूरे परिवार ने व्रत रखा था। व्रत के पारायण के लिए बुधवार को दिन में करीब 11 बजे राम बहादुर की पत्नी विमला (36) छप्पर के नीचे रखे गए चूल्हे पर खाना बना रही रही थी। इसी बीच चूल्हे से निकली आग की एक चिनगारी उठकर छप्पर से जा टकराई और छप्पर में आग लग गई। घटना के समय दोनों बच्चे अपने पिता के साथ खेत पर गए थे। जिससे वह घर में अकेली ही थी।

अपनी गृहस्थी को जलता देख उसने अकेले ही आग को बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच जलता छप्पर का एक टुकड़ा उसके ऊपर गिर गया और वह आग की लपटों से घिर गई। एक बार आग की चपेट में आने के बाद वह घर से बाहर नहीं निकल सकी और उसी में जिंदा जल गई। उधर जब पड़ोसियों ने राम बहादुर के घर से आग की लपटें उठती देखी तो फौरन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।

सूचना मिलने पर राम बहादुर भी अपने बच्चों के साथ घर पहुंचा, लेकिन तब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। रामबहादुर ने जब अपनी पत्नी विमला की तलाश की तो वह कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर गांव वालों की सहायता से जब छप्पर का मलबा हटाया गया तो विमला का जला हुआ शव पड़ा दिखाई दिया।

इसके बाद वहां कोहराम मच गया। विमला के शव को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस ह्रदयविदारक दृष्य को देखकर लोगों की आंखे भर आई। फौरन लोगों ने इसकी सूचना नवाबगंज थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें