फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन


गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के मजरे खनवापुर के रहने वाले एक युवक को शुक्रवार की देर रात दुकान से घर लौटते समय इंद्रानगर तिराहे के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर ग्राव के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के मजरे खनवापुर का रहने वाला सनातन तिवारी (35) धानेपुर कस्बा स्थित ज्योति गैस एजेंसी के सामने पान की गुमटी चलाता है। सनातन के मुताबिक शुक्रवार की रात में वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन


वह अपने गांव के करीब इंद्रानगर तिराहे से आगे निकला ही था कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे पांच बदमाशों ने उसे ललकारते हुए उसे गोली मार दी। अचानक हुए इस हमले से सनातन का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत गिर पडा़।

गोली उसके बांए पैर के जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सनातन ने बताया कि उसकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर युवक भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सनातन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सनातन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सनातन के छोटे भाई गिरजेश कुमार तिवारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धानेपुर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

गोली लगने से घायल युवक सनातन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के अधीक्षक डा विवेक मिश्रा पर इलाज के दौरान उसका गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। सनातन का कहना है कि जब गोली लगने के बाद जब उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया तो डा. विवेक मिश्रा ने उसके परिवार वालों को कमरे से बाहर कर दिया और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


डॉक्टर की करतूत पर जब वह चीखा तो परिवार के लोग दौड़े। इसके बाद उसकी जान बची। हालांकि इसके बाद अधीक्षक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं डाक्टर विवेक मिश्र ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें