फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव रस्तोगी का जाति प्रमाण पत्र खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव रस्तोगी का जाति प्रमाण पत्र खारिज

गोंडा। जिले के खरगूपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी राजीव रस्तोगी का पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र खारिज हो गया है। उन्होंने खरगूपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ी सीट होने की वजह से अपनी सामान्य रस्तोगी जाति को छिपाकर नामांकन में पिछड़ी सोनी जाति का प्रमाण पत्र लगाया था।

प्रमाणपत्रों की जांच में पता चला कि उम्मीदवार ने आरक्षण का लाभ लेने के लिए खुद को पिछड़ी जाति का उम्मीदवार बताकर नामांकन पत्र में पिछड़ी सोनी जाति का प्रमाण पत्र लगा दिया। नामांकन पत्रों के साथ लगे प्रमाण पत्रों के सत्यता की जांच में गलत प्रमाणपत्र लगाने पर एसडीएम सदर/रिटर्निंग आफीसर खरगूपुर आईएएस अर्चना वर्मा ने राजीव रस्तोगी के पिछड़ी जाति के जाति प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में इस बार शासन ने जिले के खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को आरक्षण निर्धारण में पिछड़ी जाति घोषित किया था। भाजपा कार्यकर्ता रहे राजीव कुमार इस बार नगर पालिका परिषद गोंडा व नगर पंचायत खरगूपुर के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से टिकट की पाने की उम्मीद में थे।

लेकिन इत्तेफाक से उन्हें टिकट नही मिल सका। चुनाव की तैयारी पूरी कर चुके राजीव रस्तोगी ने खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति का हो जाने पर उन्होंने पिछड़ी सीट पर ही चुनाव लडने का फैसला किया। उन्होंने खरगूपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद से पिछड़ी जाति सोनी उपजाति का प्रमाण पत्र बनवाकर नामांकन दाखिल कर दिया।

नामांकन के बाद राजीव रस्तोगी चुनाव प्रचार में डट गये। लेकिन नामांकन स्थल पर रिटनग आफीसर व उनकी टीम ने नामांकन पत्रों में लगे प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की तो पता चला कि राजीव रस्तोगी सामान्य रस्तोगी जाति के हैं।

उन्होंने अपनी वास्तविक जाति को छिपा कर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लडने के लिए नामांकन कर दिया। इस पर खरगूपुर नगर पंचायत क्षेत्र के रिटनंट आफीसर/एसडीएम सदर अर्चना वर्मा ने राजीव रस्तोगी के पिछड़ी जाति उप जाति सोनी का प्रमाणपत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन


खरगूपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव रस्तोगी सामान्य जाति के हैं। इन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपनी वास्तविक जाति को छिपाकर पिछड़ी जाति सोनी का प्रमाण पत्र बनवा कर नामांकन किया था। प्रमाण पत्रों की जांच में राजीव रस्तोगी के गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में उनके पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया गया है। ’
- अर्चना वर्मा, एसडीएम सदर/आरओ खरगूपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें