फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के उमंग एप में मिलेंगी सभी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के उमंग एप में मिलेंगी सभी सेवाएं
विज्ञापन

गोंडा। मोबाइल के उमंग एप में अब ऑनलाइन सभी तरह की सेवाएं मिलेंगी। ऑनलाइन प्रदान की जा रही सिटीजन सेंट्रिक सेवाओं को उमंग प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट किया जाएगा। 31 विभागों की सेवाएं उमंग एप से जोड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मोबाइल एप के जरिये कोई भी नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाले लाभ का प्राप्त कर सकता है। मोबाइल के उमंग एप को लांच करने का उद्देश्य आम जनमानस को जी2सी सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना है। कोई व्यक्ति अब अलग-अलग विभागों के एप्स का उपयोग न करके सिर्फ एक सिंगल एप में ही सभी सेवाएं पा सकेगा। इस एप के जरिये सूचनाओं व डाटा को आसानी से संरक्षित भी किया जा सकेगा। इस बाबत ई-डिस्ट्रिक्ट के जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि अब कोई भी व्यक्ति अपने मल्टीमीडिया मोबाइल सेट पर उमंग एप डाउन लोड कर सकता है। उससे वह किसी भी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी करने के साथ उसके लिए उसी एप पर आवेदन कर सकता है। घर बैठे लोग इस काम को आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें