फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प के डसने से भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के डसने से भाई-बहन की मौत
विज्ञापन


गोंडा। लोनावा दरगाह गांव के मजरे अलीनगर में गुरुवार की देर रात सोते समय सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई।

विकासखंड रुपईडीह क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव के मजरे अलीनगर के रहने वाले यूसुफ कुरैसी ने बताया कि उनका बेटा मो. हसीब (18) व बेटी नाजिया (3) घर एक कमरे में एक ही चारपाई पर गुरुवार की रात सो रहे थे। देर रात दोनों को किसी विषैले सांप ने डस लिया।

युसूफ के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब देर तक दोनों नहीं उठे तो कमरे में जाकर देखा गया, तो दोनों बेहोशी की हालत में थे। किसी तरह दोनों को जगाने की कोशिश की गई। मगर दोनों नहीं जागे। दोनों बच्चों को दवा कराने के लिए घर से लेकर निकले ही थे कि दोनों बच्चों की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ ने बताया कि दोनों भाई-बहन के पैर में किसी विषैले सर्प के डसने के निशान मिले हैं। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। बच्चों के मौत की खबर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लईक अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता धनीराम जायसवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने यूसुफ के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें