फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बम से हमला, महिला सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बम से हमला, महिला सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन


गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर में बम से हमला कर दिया गया। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात पुलिस विभाग अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जुटे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार चकशिवरहा गांव निवासी सरफराज उर्फ बबलू पुत्र फिरोज नें स्थानीय थाने पर दी तहरीर में बताया कि रविवार की सायं करीब सात बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ घर के आंगन में बैठ कर चाय पी रहा था।
विज्ञापन



चाय पीने के बाद वह अपनें घर के अंदर चार्जिंग पर लगी मोबाइल लेने के लिए गया, इतने में उसके आंगन में जोरदार धमाका हुआ। जिससे घबरा कर वह आंगन की तरफ दौड़ा तो देखा कि उसकी मां, छोटे भाई की पत्नी समरीन तथा उसकी बेटी निमरा विस्फोट से गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

फौरन वह घर के छत पर गया तो देखा कि गांव के ही सुरदिल तथा ईद मोहम्मद पुत्रगण गूंगे मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग रहे हैं। घर से थोड़ी दूरी पर उसका छोटा भाई जो शौच के लिए खेत की तरफ गया था उसने भी इन दोनों लोगों को भागते हुए देखा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों से पुरानी रंजिश है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह नें बताया दोनों लोगों के खिलाफ धारा 307 तथा विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें