फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी गिरफ्तार, जेवर और मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। पुलिस ने सोमवार सुबह लूट के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर उसके दो साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने लूट की दो घटनाओं को कबूल किया।

कोतवाल अनूप निगम को सूचना मिली कि दो बाइकों पर शातिर ढुबका तिराहा की ओर आ रहे हैं। इस पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया, तभी बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया, दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइकें, 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम अर्जुन गिहार निवासी गांधीनगर तकीपुर मोहम्मदाबाद बताया। उसने भागे हुए अपने दो साथियों के नाम धर्मेंद्र गिहार और चौबे गिहार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि 20 जुलाई को जहानगंज के बंदरखेड़ा गांव निवासी शशिकांत और उसकी पत्नी नीरू को इन लोगों ने लूटा था। इसके साथ ही 17 जुलाई को गिरंद वर्मा और उनकी पत्नी कुसुमा देवी के साथ लूटपाट की घटना कबूल की है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से सोने के जेवर और मोबाइल बरामद किए गए। भागे हुए साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें