युवती से की फोन पर की अश्लील बातें, धमकाया
तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर। एक युवती को फोन पर अश्लील बातें करने वाले तीन युवकों ने युवती के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने थाना परसपुर में आरोपी तीन युवकों के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि धनौरा गांव के रहने वाले पाटनदीन, अशोक व एक अन्य व्यक्ति उसके मोबाइल पर फोन पर विभिन्न नंबरों से नाम बदल-बदलकर कॉल करके अश्लील बातें करते हैं, जब उसने विरोध किया तो पहले से दर्ज मुकदमे में सुलह न करने पर उसका अपहरण कर लेने एवं जान से माने की धमकी देते हैं। युवती ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना परसपुर गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को थाना परसपुर में पाटनदीन, अशोक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि युवती उनसे नहीं मिली थी और न ही कोई तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।