बैंक ग्राहक के खाते से जालसाज ने 7500 रुपये निकालकर चूना लगा दिया है। पीड़ित ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने लीड बैंक प्रबंधक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
देहात थाना क्षेत्र के नहर बालागंज निवासी बब्बन पत्नी कुददूस ने बताया कि उतरौला रोड स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा भगवतीगंज में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया था।
29 सितंबर को बब्बन खाते से पैसा निकालने गया तो पता चला कि 7500 रुपये पहले ही खाते से निकाले जा चुके हैं। बब्बन ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच व कार्रवाई के लिए लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया है। लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताय कि बैंक ग्राहक की शिकायत पर मामले की जांच व कार्रवाई की जाएगी।
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा भगवतीगंज के प्रबंधक एके शंखवार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।