फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी असलहा बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। स्वाट और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दुर्गागंज माझा गांव में छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। छापे के दौरान एक तमंचा, पांच अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

स्वाट टीम प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी चल रहा है।
विज्ञापन


इसी सूचना पर वह सर्विलांस सेल प्रभारी राजकुमार सिंह, कस्बा नवाबगंज प्रभारी विपिन कुमार सिंह, स्वाट के मुख्य आरक्षी श्रीनाथ शुक्ला, कान्सटेबल मुलायम सिंह यादव, सतवंत शर्मा, आदित्य पाल, अजीत यादव व कलेन्द्र यादव के साथ वहां छापा मारा।

छापे के दौरान एक व्यक्ति को असलहा बनाने समय पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम दीपक उर्फ सिक्का निवासी टेढी बाजार कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर बताया।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि मौके पर 12 बोर का तमंचा, 12 बोर का अर्धनिर्मित पांच तमंचा, 12 बोर का दो जिन्दा कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें