फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुटभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

गोंडा। पुलिस ने सोमवार की रात आश्रम पद्घति विद्यालय के समीप दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 2400 रुपये नकद, चांदी के गहने, सिक्के, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ थाना धानेपुर में जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल ने बताया कि सोमवार की रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे, तभी आश्रम पद्घति विद्यालय के समीप बाइक से आते दो लोग दिखाई पड़े। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


मगर दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अकबर अली निवासी बरवलिया कुर्मी थाना कटरा बाजार व सुलखान उर्फ आरिफ निवासी बिन्दौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी बताया।
विज्ञापन


दोनों के पास से चांदी के गहने, सिक्के, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, 2400 नकद व बाइक मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ थाना धानेपुर में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें