फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गोंडा। बलरामपुर स्थित अपने पेट्रोल पंप से लौट रहे बसपा नेता संतोष तिवारी पर शुक्रवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कार से आए बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

लेकिन निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गए। बसपा नेता की तहरीर पर थाना इटियाथोक में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बसपा के टिकट पर विधानसभा करनैलगंज से चुनाव लड़े संतोष तिवारी के मुताबिक शनिवार को वह अपने बलरामपुर स्थित पेट्रोल पंप से रात करीब साढ़े 10 बजे वापस अपने घर गोंडा लौट रहे थे।

गोंडा-बलरामपुर रोड पर मऊशमशाबाद के नजदीक सड़क पर स्थित गीता सिंह के फार्म हाउस तक उनकी गाड़ी पहुंची ही थी कि पीछे से बीआर-13, 5261 नम्बर लिखी एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही उन्होंने अपने ड्राइवर को तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भागने को कहा।

चूंकि इटियाथोक से बलरामपुर की रोड काफी खराब है। इस कारण तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भागने से जो धूल उड़ी, उससे उनकी जान बच गई। अन्यथा इस हमले में उनकी जान भी जा सकती थी। संतोष का कहना है कि वहां से निकलते ही उन्होंने सबसे पहले इसकी सूचना डायल 100 को दी और सीधे इटियाथोक थाने पहुंच गए।

जहां मामले की तहरीर दी। संतोष तिवारी से मिली तहरीर पर इटियाथोक पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इटियाथोक थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि संतोष तिवारी की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जिस जगह पर उनके वाहन पर हमला हुआ, वहां के लोगों से इसकी जानकारी की जा रही है।

चुनाव व पारिवारिक रंजिश तो नहीं वजह
शुक्रवार रात बसपा नेता संतोष तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के पीछे जहां एक वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है तो दूसरी वजह पारिवारिक रंजिश। बतौर संतोष तिवारी राजनीति में हर व्यक्ति का कोई न कोई दुश्मन जरूर होता है।

साल भर बाद लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वह तैयारी में लगे हैं, इस बात को बहुत से लोग नहीं पचा पा रहे। इसके अलावा उन्होंने जानलेवा हमले की एक वजह पारिवारिक रंजिश भी बताई।
विज्ञापन


खुलासा न होने पर एसपी से मिलेंगे बसपाई
बसपा नेता संतोष तिवारी पर शुक्रवार रात हुए जानलेवा हमले को लेकर बसपाईयों में जबरदस्त रोष है। बसपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र गौतम का कहना है कि अगर पुलिस मामले का खुलासा रविवार तक नहीं करती है तो सोमवार को वह इस मामले मे एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें