फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को गई पावर कारपोरेशन की टीम से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वसूली को गई पावर कारपोरेशन की टीम से हाथापाई

खरगूपुर (गोंडा)। बिजली बिल की वसूली के लिए शनिवार को गोकरननाथ शिवाला में लगे पावर कारपोरेशन के कैंप पर आकर एसडीओ, जेई व अन्य बिजली कर्मियों के साथ हाथापाई। जिसे लेकर एसडीओ संदीप यादव, जेई शहाबुद्दीन व बाकी बिजली कर्मियों की ओर से एक लिखित तहरीर खरगूपुर थाने में दी गई है।

उपखंड अधिकारी संदीप यादव के मुताबिक बकाए बिजली बिल की वसूली के लिए शनिवार को उनकी टीम ने गोकरननाथ शिवाला में कैंप लगा रखा था। जहां देव मोबाइल कम्प्यूनिकेशन गोकरननाथ शिवाला से उनका बिल मांगा गया।
विज्ञापन


तो दुकान के मालिक ने बिल दिखाने के बजाए टीम के लोगों के साथ बदसुलूकी करते हुए हाथापाई की। इस दौरान उन लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए राजस्व को लूटने की भी कोशिश की। उपखंड अधिकारी के मुताबिक दुकान का बिना कनेक्शन लिए हुए वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसे लेकर उपखंड अधिकारी संदीप यादव, जेई शहाबुद्दीन, विच्छेदन टीम के सदस्य नवीन विश्वकर्मा, गायत्री प्रसाद ने देव प्रकाश निवासी परसरामपुर अमडोवा के खिलाफ बिजली चोरी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी राजस्व को लूटने के संबंध में लिखित तहरीर खरगूपुर थाने में दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें