फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 मीटर लाइन शिफ्टिंग के मामले को दबाने में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
250 मीटर लाइन शिफ्टिंग के मामले को दबाने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन


गोंडा। शहर के सोनी गुमटी के पास बिना स्वीकृति के 250 मीटर लाइन शिफ्टिंग को लेकर 33 केवीए लाइन का तार अंडरग्राउंड डाला जा रहा था। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विभाग में 33 केवीए लाइन को लेकर अफरातफरी का माहौल बना है। अब अधिकारी मामले को दबाने में जुटे हैं और एक दूसरे के कंधे पर मामले को डालने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद पूरा दिन कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी। मुख्य अभियंता से बात करने पर उन्होंने अधिशाषी अभियंता प्रथम अशोेक यादव से बात कर रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने सहायक अभियंता से और सहायक अभियंता ने अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी और इस मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर की बात जा रही थी।

लेकिन तीन दिन बीतने के बाद कोतवाल हर्षवर्धन से बिजली विभाग के सोनी गुमटी मामले को लेकर पूछा गया तो आज भी उनका जबाब वही था कि अभी तक ऐसी को तहरीर मेरे संज्ञान में नही आयी है।
विज्ञापन


अवर अभियंता राम सूरत वर्मा ने बताया कि तहरीर कोतवाली में दे दिया है, अभी तक क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिशाषी अभियंता ने बताया है कि जेई ने तहरीर कोतवाली में दे दी है और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें