फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री की शादी की तैयारी में जुटे पटरी दुकानदार का जला आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी की तैयारी में जुटे दुकानदार का आशियाना राख
विज्ञापन


गोंडा। शहर में ठेला लगाकर अपने परिवार की जीविका चला रहे पटरी दुकानदार का आशियाना गुरुवार की रात जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवार के घर में बेटी की शादी होने वाली है, ऐसे में सारी तैयारियां पर अग्नि के प्रकोप ने पानी फेर दिया। परिवार ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मदद की गोहार लगाई है।

शहर के राधा कुंड निवासी वीरेंद्र कुमार ठेला लगाकर अपनी आजीविका चला रहा है। गुरुवार की रात उसके घर में आग लग गई। आग से घर में रखे गृहस्थी के सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि उसके घर में पत्नी के अलावा दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। हाल में एक बेटी सुनीता की शादी तय हुई थी जिसकी तैयारियां चल रही थी। सुनीता की शादी के लिए 50 हजार के जेवर सहित अन्य कपड़े, बर्तन खरीदकर रख दिए थे लेकिन अचानक लगी आग में जलकर सब कुछ राख हो गया।

अधिवक्ता निधि त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र के घर में लगी आग ने सुनीता के सपने पर पानी फेर दिया। घटना की सूचना पर लेखपाल तिलकराम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन


सभासद प्रतिनिधि अलंकार सिंह ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें