फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनी में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़हे में लटकता मिला युवक का शव

मनकापुर गोंडा। बंजरिया गांव के मजरे परसौनी में गुरुवार की रात एक युवक का शव उसके घर के बगल एक चरनी के मड़हे में फंदे से लटकता मिला।

पशुओं को चारा देने गए युवक के पिता ने बेटे का शव लटकता देखा। शोर पर परिवार के अन्य लोग दौड़े और शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बनजरिया गांव के मजरे परसौनी पुरवा निवासी कमला सरन उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार उपाध्याय उर्फ छोटू (19) हररोज चरनी के मड़हे में पशुओं की रखवाली के लिए सोता था।
विज्ञापन


वह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद चरनी के मड़हे में सोने चला गया था। कमला सरन के मुताबिक वह रोज की तरह ही गुरुवार की रात भी चरनी के मड़हे में पशुओं को रोटी देने के लिए गए थे।

चरनी में पहुंचे तो उनके बेटे अनिल कुमार उपाध्याय उर्फ छोटू का शव मड़हे में लगे लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। कमला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


परिवार वालों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें