फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कादीपुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जनपद बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम निमदीपुर उत्तरी मडवलिया निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार सिंह ग्राम हीरापुर कमियार निवासी विजय सिंह के साथ रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लादकर मैजापुर चीनी मिल गए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गन्ना तौल कराकर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली से वपास घर लौट रहे थे। दोनों कादीपुर गांव के पहुंचे ही थे, तभी ट्रैक्टर का अगला चक्का निकल गया।

जिससे ट्रैक्टर पलट गया, उसकी चपेट में आकर पवन कुमार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के लोग पवन को लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। कोतवाल करनैलगंज राजेश ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें