फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक मिलीे तो ससुरावालों ने महिला को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर विवाहिता को जिंदा फूंका
विज्ञापन


गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोकलपुर गांव में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

कोतलवाली नगर क्षेत्र के मोकलपुर गांव के परवनिया के रहने पाले फूलचंद शुक्ल ने बताया कि उसने अपनी बहन की सीमा उर्फ वैधा की शादी 12 साल पहले इसी गांव के मजरे शीतलपुरवा के रहने वाले एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


फूलचंद ने बताया कि शादी के तीन-चार साल तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। मगर ससुराल वाले उसके बाद से उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए और अक्सर मारते-पीटते थे।

ससुराल वालों की प्रताड़ना वह सहती रही, लेकिन बात जब बर्दास्त से बाहर हो गई तो सीमा ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से की। मायके वालों ने सीमा के ससुराल वालों को कई बार समझाया भी।

मगर सीमा को मारने पीटने का दौर बंद नहीं हुआ। फूलचंद का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर सोमवार की सुबह उसकी बहन सीमा को घर की छत पर ले जाकर केरोसिन डालकर जला दिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें