फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से गायब नर्स की ड्युटी करती मिली नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से नदारद नर्स की ड्यूटी कर रही थी सहकर्मी
विज्ञापन



गोंडा। करनैलगंज सीएचसी का शुक्रवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया तो ड्यूटी से नदारद एक नर्स की ड्यूटी उसकी सहकर्मी करती मिली। मामले में सीएमएस ने ड्यूटी पर तैनात नर्स की जगह दूसरी नर्स के काम करने पर अस्पताल अधीक्षक व नर्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


करनैलगंज सीएचसी पर शुक्रवार को वंदना गुप्ता की ड्यूटी थी। मगर वह ड्यूटी से नदारद थी। उसकी जगह बिना अनुमति के दूसरी नर्स आशा पांडेय कार्य करती मिलीं। इसकी सूचना पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने करनैलगंज सीएचसी पर छापेमारी की।
विज्ञापन



सीएमओ को अस्पताल में तमाम खामियां मिलीं। जबकि नर्स वंदना गुप्ता के स्थान पर बिना अनुमति के दूसरी नर्स आशा पांडेय काम करती मिली। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने बताया कि अनियमित ड्यूटी करने वाली नर्स व चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन



इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा का कहना है कि नर्स वंदना गुप्ता के बच्चे को चोट लग गई थी। इस वजह से वह घर चली गई थी और उनकी जगह पर आशा पांडेय काम करने चली आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें