फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद की पंचायत कराने गए ग्राम प्रधान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूमि विवाद निपटाने गए प्रधान पर हमला, फायरिंग

गोंडा। भूमि विवाद की पंचायत कराने गए मिझौरा ग्राम प्रधान पर सिंगरिया गांव में मंगलवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। गांव वालों ने किसी तरह से ग्राम प्रधान को बचाया। मामले में पीड़ित प्रधान ने सिंगरिया गांव के प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम मिझौरा गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान विपिन कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बनवरिया गांव के दीनानाथ बढ़ई तथा अवस्थी परिवार के बीच चल रहे भूमि विवाद की पंचायत कराने वह बनवरिया गांव गए थे।
विज्ञापन


वहां बनवरिया के रहने वाले शरीफ व सिंगरिया के ग्राम प्रधान धनंजय सिंह उर्फ डब्लू निवासी संभालपुरवा सिंगरिया, इमरान, कलीम, शफीक, प्रभाकर उर्फ दीपू व छह अन्य लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

पिंकू का आरोप है कि धनंजय के कहने पर शरीफ ने उन पर फायर कर दिया। मगर वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने इसके बाद उसे दौड़ा लिया। मगर गांव के लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


विपिन कुमार सिंह ने थाने में ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, शरीफ, प्रभाकर ऊर्फ दीपू तथा ग्राम बनवारिया निवासी इमरान, कलीम, सफीक समेत 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें