फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रिश्तेदार बना फिर 20 हजार लेकर चंपत हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार बनकर 20 हजार छीन ले गया उचक्का
विज्ञापन


गोंडा। बिना परिचय के ही रिश्तेदार बनना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा गया। बैंक से पैसा निकालने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति 20 हजार रुपये लेकर हुआ चंपत हो गया।

छपिया थाना क्षेत्र के वीरपुर साठु पुरवा निवासी रामदेव यादव सोमवार को मसकनवा बाजार स्थित इलहाबाद बैंक की शाखा से पैसा निकालने के लिये सुबह 11 बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मसकनवा बभनान मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति ने नमस्ते किया और पूछा फूफा कहां जा रहे हैं। जिस पर रामदेव ने बैंक मे जाकर पैसा निकालने की बात कही।

उक्त व्यक्ति ने भी बैंक जाने की बात कहकर रामदेव यादव की साइकिल वहीं खड़ी कराकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर स्थिति इलाहाबाद बैंक की शाखा पर लाया।

बैंक पहुंचने पर रामदेव ने अपने खाते से बीस हजार रुपये निकाला। पैसा लेकर बाहर आने के बाद युवक ने रामदेव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मनकापुर की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित रामदेव के अनुसार थोड़ी दूर जाने पर खपरीपारा गांव के पास उक्त युवक ने उसे मोटरसाइकिल से ढकेलकर बीस हजार रुपये छीन कर फरार हो गया।

मसकनवा चौकी प्रभारी जीतेन्द्र यादव ने बताया की घटना की सूचना शाम को मिली है। युवक की पहचान के लिये बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें