फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मुझे ससुराल नही जाना, ससुर गलत नीयत रखता है

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब मुझे ससुराल नहीं जाना, गलत नीयत रखता है ससुर
विज्ञापन

विवाहिता ने माता-पिता पर लगाया बेचने का आरोप
एसपी ने मामले की जांच के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। साहब, मै अपनी ससुराल नहीं जाऊंगी। मेरा ससुर मुझ पर गलत नीयत रखता है और गलत काम करने का दबाव डालता है। विरोध पर मारा-पीटा जाता है। कहता है कि दो लाख में खरीदा है, जो चाहे वह करूंगा। गुरुवार को एक विवाहिता ने एसपी से मिलकर पीड़ा सुनाई। विवाहिता ने अपने माता-पिता पर उसे दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया और शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीया विवाहिता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने माता-पिता पर उसे दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। विवाहिता ने एसपी को बताया कि तीन माह पहले 6 जून को उसके माता-पिता ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लेकर उसके दिव्यांग बेटे के साथ उसका विवाह कर दिया। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति दिव्यांग होने के साथ अक्षम भी है। विवाहिता का आरोप है कि पहले ही दिन उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की प्रयास किया। विरेध करने पर उसे मारा-पीटा गया। आरोप है कि उसके माता-पिता ने भी उस पर ससुर की बात मानने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसे मायके में भी पीटा गया। विवाहिता का कहना है कि इसकी शिकायत लेकर जब वह कोतवाली गई तो पुलिस ने उसकी शिकायत ही नहीं सुनी। गुरुवार को उसने एसपी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता ले लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें