फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चलाने से धंसी सड़क

विज्ञापन
JCB
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ लगते डूहल बंगवाला को जाने वाली सड़क एक जगह धंस गई है। सड़क के बैठने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सड़क के बैठने का कारण गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से सड़क के डंगे की तरफ रास्ता निकालने के लिए जेसीबी मशीन का चलाना बताया जा रहा है।

जहां सड़क बैठ गई है, वहां पर लोनिवि की तरफ से काफी साल पहले डंगा लगाया था, लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने डंगे वाली साइड जेसीबी मशीन चलवा दी। इससे सड़क बैठ गई है। हालांकि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है लेकिन सड़क के साथ दिया डंगा कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात है कि लोनिवि को सड़क के धंसने की जानकारी तक नहीं है। इस बारे में डूहल बंगवाला की प्रधान प्रवीन कुमारी ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति ने रास्ता निकालने के लिए डंगे के पास जेसीबी लगाई गई थी। इससे डंगे के नीचे की सारी मिट्टी खाली हो गई थी। बारिश की वजह से मेन सड़क एक तरफ से बैठ गई है। फिहलाल इस जगह पर पत्थर रख दिए गए हैं ताकि इससे कोई वाहन वहां से न गुजरे। इस बारे में लोनिवि भरवाईं सब डिवीजन के जेई विजय कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में मीडिया के जरिए जानकारी मिली है। वे मौका देखकर ही कुछ कह सकते हैं। यदि सड़क जेसीबी चलाने की वजह से बैठी है तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें