फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
एसओ की कार्यशैली से भड़के परिवारीजनों ने किया हंगामा
तीन दिन से थी लापता, पिता ने जताई थी हत्या की आशंका
पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस

गौराचौकी। खोंडारे थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गुरुवार को विवाहिता की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव उसका शव पेड़ से लटकता मिला। हत्या की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने खोड़ारे एसओ की कार्यशैली से नाराज होकर शव को पेड़ से उतारने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ मनकापुर व गौरा क्षेत्र के विधायक के भाई ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के सैजलपुर गांव के रहने वाले रामतीरथ के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी फूलकला का विवाह छह साल पहले खोड़ारे थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव के सरजू प्रसाद के बेटे रामभवन के साथ किया था। विवाह में दान दहेज भी दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज में सोने की चैन व नकदी की मांग कर रहे थे। रामतीरथ का कहना है कि इस बात को लेकर रामभवन व उसके घर वालों ने कई बार फूलकला को मारापीटा भी था। इस मामले को लेकर वह फलकला के ससुराल जाकर चार बार पंचायत भी कर चुके थे। रामतीरथ ने बताया कि 13 सिंतबर को फूलकला के ससुर सूरज प्रसाद ने उसे फोन से सूचना दी कि फूलकला कहीं गायब हो गई है। इस पर वह अपनी बेटी की तलाश के लिए क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश पटेल के साथ मोबारकपुर गांव आया लेकिन फूलकला का पता नहीं चला। रामतीरथ ने बताया कि इस बात की सूचना उसने 100 नंबर पर पुलिस को दी और अपनी बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई तो 100 नंबर की पुलिस उसके पति रामभवन व श्वसुर सूरजलाल को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद वह गुरुवार को खोड़ारे थाने में अपनी बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी तो एसओ खोंडारे ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया और सूरजलाल को भी छोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह जब उसे फूलकला का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली तो वह अपने परिवारीजनों समेत मोबारकपुर गांव पहुंचा। वहां फूलकला का शव सागौन के पेड़ से लटका हुआ था। बेटी के शव को देखकर रामतीरथ व गांव के सैकड़ों लोगों ने शव को उतारने से इंकार कर दिया। रामतीरथ का आरोप है कि अगर पुलिस समय से उसकी बेटी का पता लगाने का प्रयास करती तो उसकी जान बच सकती थी। एसओ की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया और किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामें की सुूचना मिलने पर सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद, एसडीएम डा. अमरेश, नायब तहसीलदार मदनमोहन गुप्ता व गौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के भाई अंबुज पटेल व भाजपा नेता अजय तिवारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में रामतीरथ की तहरीर पर पति रामभवन व श्वसुर सूरज प्रसाद समेत छह लोंगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ शंकर प्रसाद ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें