फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न करने पर कर दी पिटाई, पुलिस से भी पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। दबंगों द्वारा बंधुआ मजदूरी न करने पर पिटाई की और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बल्कि उलटा दबंगों ने उसे पुलिस के हवाले करवा दिया।
विज्ञापन


थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम विसुनपुर कला के मजरा भनपुरवा निवासी जितेंद्र कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि कुछ दबंग किस्म के लग उसे माहवार बंधुआ मजदूरी करने का दबाव बना रहे थे। मगर उसने मना कर दिया। बीते 21 मई को वह अपने घर पर सोया था, उसी समय नाराज दबंगों ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर चढ़ाई कर दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये जानलेवा हमला कर दिया।

उसका बायां हाथ भी टूट गया। वह थाने पर मामले की सूचना देने जा रहा था कि उसी बीच दबंगों ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुलाकर उसे पकड़वा दिया। उसकी मां ने घटना की तहरीर थाने पर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष परसपुर बृजानंद सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें