फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका (9) के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म पीड़ित बालिका के मुताबिक गांव का ही रहने वाला बालक (15) उसे आम तोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका को बाग में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल ले जाया गया है।

डीआईजी ने किया निरीक्षण
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने थाना परसपुर क्षेत्र में बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया साथ ही पीड़ित के परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उहोंने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही डीआईजी ने थाना परसपुर का निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों की जांच, हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से कार्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर थाना प्रभारी एवं थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं को तीव्र गति से साथ निस्तारित करने के साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये व थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं से सौम्य व्यवहार करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें