नवाबगंज (गोंडा)। छप्पर के घर में सो रहे एक वृद्ध पर गुरुवार की भोर में एक सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के अगमपुर मजरा निवासी राम मिलन (70) बुधवार की सायं भोजन करके अपने छप्पर के मकान में सो रहे थे। गुरुवार की भोर मे एक साड़ उनके छप्पर के मकान में घुस आया तथा चारपाई पर सो रहे राममिलन को चारपाई समेत उठा कर पटक दिया। सांड़ के इस हमले में राम मिलन की मौके पर मौत हो गई।
इस घटना के बाबत गांव के प्रधान राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि राममिलन अपने छप्पर के घर में सो रहे थे गुरुवार की भोर में एक साड़ ने उनके छप्पर के घर में घुसकर उनको चारपाई समेत पटक दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी है। परिवारीजनों ने इस घटना की सूचना थाने पर दी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।