फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने गर्दन पर मारा फावड़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलुआडीह अड़गोड़वा गांव निवासी एक ग्रामीण ने मंगलवार देर शाम पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में अपनी गर्दन पर फावड़ा मार दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। डर के चलते काफी देर तक परिवारीजन मौके पर नहीं गए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मोतीपुर तहसील के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलुआडीह अड़गोड़वा गांव निवासी मलखे (36) पुत्र मुखलाल का मंगलवार देर शाम परिवारीजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध मलखे ने अपने कमरे में जाकर फावड़े से गर्दन पर वार कर दिया। जिससे गले की नस कट गई और सिर फट गया। काफी देर तक डर के मारे परिवारीजन मौके पर नहीं गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना रुपईडीहा पुलिस को दी गई। एसओ ने सीओ को जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र, थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि ग्रामीण ने स्वयं अपनी गर्दन पर फावड़े से वार किया, जिससे अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें