रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार एक बालक को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रनियापुर गोबरही गांव के रहने वाले छोटेलाल का बेटा श्याम सुंदर (10) शनिवार की शाम किसी काम से साइकिल से कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित घुचुवापुर जा रहा था।
तभी सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आर्यनगर जेपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।