अभियान चलाकर होगी बकाया राजस्व की वसूली
डीएम ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कर करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम ने अफसरों को अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लिाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस समीक्षा में स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, श्रम विभाग, बांट माप विभाग,मण्डी समिति व सिंचाई विभाग लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करने में फिसड्डी पाए गए। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों के अफसरों को फटकार लगाई और अधिकारियों को अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने वाणिज्यकर विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार छापेमारी कर अवैध कार्यों पर लाम लगायें। समीक्षा में विभिन्न विभागों ने कुल 131 मामलों में कार्रवाई का ब्योरा डीएम को दिया। राजस्व वसूली में अव्वल वन विभाग की डीएम ने सराहना की। इसके अलावा नगर सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में वसूली की स्थिति संतोयाजनक पाई गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, सीआरओ अरुण कुमार शुक्ला,एसडीएम करनैलगंज अर्चना वर्मा, एसडीएम तरबगंज उमेशचन्द्र उपाध्याय, एसडीएम मनकापुर अमरेश मौर्य, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, डीएफओ टी0 रंगाराजू, जिला आबकारी अधिकारी ओंकारनाथ पांडेय समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
इनसेट
डीएम ने मांगी भू माफि या की सूची
गोंडा। समीक्षा बैठक में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं की सूची उपजिलाधिकारियों से तलब की है। डीएम ने निर्देश दिए कि भूमाफिया को चिन्हित कर उसकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा कि ताकि शासन की मंशा के अनुसार कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा डीएम ने अवैध रुप से संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्ठों को भी तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
फोटो:10,11