फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निदेशक ने जिले के दुर्गागंज बालू खनन प्वाइंट पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खनन निदेशक ने दुर्गागंज बालू खनन प्वाइंट पर मारा छापा

गोंडा। खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने जिले के दुर्गागंज में खनन प्वाइंट पर शुक्रवार को छापा मारा। छापेमारी में मौके पर कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने एसडीएम तरबगंज को निर्देश दिया कि वह उनकी ओर से बाद में भेजे जाने वाली टीम के साथ खनन क्षेत्र की पैमाइश कराएंगे। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गागंज माझा के पास सरयु घाघरा के कछार में हो रहे बालू खनन को लेकर शासन को शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन


बालू खनन में ओवर लोडिंग व खनन के पैमाइश आदि को लेकर गड़बड़ी की शिकायत को लेकर खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब नवाबगंज थाने की पुलिस के साथ खनन प्वाइंट पर पहुंची।

जानकारी मिलने पर एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट व खनन इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी पहुंचे। खनन निदेशक की पड़ताल में मौके पर सीसीटीवी खराब मिली,इसके अलावा खनन स्थल को चिन्ह्ति करने के लिए जो पिलर लगाये गये थे वे कमजोर होने की वजह से गिरे पड़े मिले।

खनन निदेशक ने खनन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खनन क्षेत्र में कुछ गड़बड़ी नजर आने पर एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट को निर्देश दिया कि वह उनकी ओर से टीम भेजने पर मौके पर खनन क्षेत्र का बाद में पैमाईश कराएं।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि खनन निदेशक को मौके पर खनन में गड़बड़ी मिली है। खनन क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जतायी है। इसी लिए खनन प्वाइंट की पैमाइश का निर्देश दिया है।

वहीं इस बारे में एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट ने बताया कि खनन निदेशक ने थोड़ी देर मौके पर जांच करने के लिए पहुंची थी। कुछ निर्देश देने के बाद वह चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें