फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही महिला शिक्षिका से छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही शिक्षक से छेड़खानी
विज्ञापन

- पीड़ित महिला ने करनैलगंज कोतवाली में दी तहरीर
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर में तैनात एक महिला शिक्षक से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने महिला शिक्षक को मारापीटा जिससे उसके हाथ में चोटें आई है। महिला शिक्षक के शोर मचाने पर गांव के दो युवकों ने आरोपी को दबोच लिया लेकिन वह दोनों युवकों की धमकी देते हुए भाग निकला। इस मामले में महिला शिक्षक ने करनैलगंज कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हलधरमऊ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर में कार्यरत महिला शिक्षक गुरुवार को स्कूल बंद करने के बाद पैदल ही स्कूल से लौट रही थी। उसके मुताबिक वह सड़क से पहले पड़ने वाली पुलिया के समीप पहुंची ही थी कि गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया और शोर मचाया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर जब गांव के दो अन्य युवकों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ा तो वह दोनों को धमकाते हुए भाग निकला। इस मामले में महिला शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए करनैलगंज कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें