फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत दो घायल 16-49-06

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन

नवाबगंज(गोंडा)। महेशपुर गांव के समीप गुरुवार की भोर सड़क किनारे खड़े टैंकर में अयोध्या से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से इस रूट का आवागमन एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट करके वाहनों को पास कराया।
विज्ञापन

गोंडा-बस्ती मार्ग पर महेशपुर गांव के समीप तमिलनाडु से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक 50 वर्षीय शलबम सुरेश निवासी केरल समेत क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी लकड़मंडी दिग्विजयनाथ साही ने घायलों को फैजाबाद के जिला अस्पाताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि भिड़ंत के बाद टैंकर में फंसे ट्रक को फैजाबाद से क्रेन मंगाकर निकलवाया गया। इस बीच तकरीबन एक घंटे इस रूट का आवागमन बाधित रहा। मगर रूट डायवर्ट करके वाहनों को पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें