फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में पकड़ा गया 1.27 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग पर दुर्जनपुरघाट मोड़ पर शनिवार की देर शाम उड़नदस्ता टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी सवार लोगों के पास से 1.27 लाख रुपए पकड़ा है।

बोलेरो सवार लोग रुपयों को स्रोत नहीं बता सके, इसलिए पकड़े गए रुपयों को जब्त कर लिया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है। उड़नदस्ता प्रभारी सुजीत कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह टीम के साथ शनिवार की देर शाम वाहन की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई पड़ी। जिससे रोककर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 1.27 लाख रुपए मिला। बोलरो सवार यार मोहम्मद निवासी नागेश्वर पुरवा जुझारीपुर तरबगंज व इसी गांव के रहने वाले कल्लू से रुपयों के बारे में पूछताछ की गई तो वह रुपयों का स्रोत नहीं बता सके।
विज्ञापन


इसलिए रुपयों को जब्त कर लिया गया। बताया कि पकड़े गए रुपयों की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। टीम में थाना उमरी बेगमगंज के उपनिरीक्षक चंद्रभूषण पांडेय, थाना तरबगंज के उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी अमित कुमार, सचिन कुमार, सोनी बाजपेई शामिल रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें