एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को इकदिल थाना पुलिस ने बिरारी गांव के पास एक कार से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए है।
कार चालक रकम के बारे में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर कुमार सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ जबग बिरारी गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तो कार से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने कार चालक से रुपयों के बारे में जानकारी की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक से रुपयों के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने का कहा गया है। ऐसा न करने पर रकम को स्थाई रूप से सीज कर दिया जाएगा। ब्यूरो