फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान ड्यूटी में गई शिक्षामिश्रा, चोरो ने उडाई नकदी व गहने

विज्ञापन
फोटो-19-गोंडा में कटरा बाजार के बैरमपुर गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। बैरमपुर गांव के मजरे लाला पुरवा में विधानसभा चुनाव के मतदान की रात चोरों ने एक शिक्षामित्र के घर से डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत गहने व कपड़े पार कर दिए। पीड़ित ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। मामले में थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। शिक्षामित्र मतदान की ड्यूटी में गई थी।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बैरमपुर के मजरा लाला पुरवा निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव शिक्षामित्र है। विनय के मुुताबिक पूनम की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बीती 27 फरवरी को घर में ताला लगाकर वह अपनी पत्नी को लेकर मतदान ड्यूटी कराने गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखी डेढ़ लाख रुपये नकदी, गहने व कीमती कपड़े लेकर चंपत हो गए।
विनय ने बताया कि मतदान ड्यूटी के बाद जब वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो घर संदूक खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। संदूक से डेढ़ लाख रुपये नकदी, गहने व कपड़े गायब थे। विनय ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। विनय कुमार श्रीवास्तव ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें