गोंडा। जीआरपी ने बुधवार की रात स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेल यात्रियों से छिनैती करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी पिछले कई साल से लूट, छिनैती के आरोपी युवक कमांडर की तलाश कर रही थी।
जीआरपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार की रात प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर-2 एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने नाम संजय सोनकर उर्फ कमांडर निवासी ददुआ बाजार घोसियाना बताया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। बताया कि चलती ट्रेन में महिलाओं का पर्स व यात्रियों का बैग लूटकर फरार हो जाता था।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए कमांडर ने बताया कि 18 मई को गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के एसी कोच से एक महिला यात्री का पर्स छीनकर भाग निकला था। 3 मोबाइल फोन व एक बिछिया थी। बताया कि कमांडर ट्रेन से यात्रियों से छिनैती का धंधा बदल दिया है।
रेल यात्रियों को नशीली दवा खिलाकर उन्हें बेेहोश कर देता है। इसके बाद उनका सारा सामान लेकर फरार हो जाता है। पूछताछ में बताया कि 22 सितंबर 2021 को रेलवे स्टेशन पर दो रेल यात्रियों पति-पत्नी को उसने चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया था। उनके बेहोश होने के बाद मंगलसूत्र, लॉकेट, कान का टप्स व 1760 रुपये नकदी लेकर फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमांडर के खिलाफ जीआरपी व सिविल पुलिस थानों में दर्जनों छिनैती व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले कई साल से कमांड की तलाश की जा रही थी।