फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद भी सोनू के हत्यारों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। पांच दिन बाद भी सोनू के हत्यारों तक पुलिस के हाथ क्यों नहीं पहुंचे, यह सवाल लोगों की जुबां पर तैयार रहा है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी करने की बात कहकर अपना पिंड छुड़ा रही है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर कुर्मी छोटी रामबारी निवासी सोनू चौहान (22) की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी थी। शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस के मुुताबिक मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम इंजरी, हत्या से पूर्व का चोट आया है। हत्या से सवाल भी खड़े हुए हैं कि आखिर सोनू का किस से क्या दुश्मनी थी। उसकी हत्या किसने की। सोनू आखिर उस रात नहर पुलिया चरागाह के पास क्या करने गया था। तमाम सवाल अब पहेली बने हुए हैं। घर वालों के मुताबिक, सोनू जहां मजदूरी करता था वहां से अपने मजदूरी का पैसा लाने की बात कहकर घर से निकला था। वह लौटकर नहीं आया। दूसरे दिन सुबह उसका पाया गया।
घटनास्थल के पास शराब की शीशी व बियर का केन मिला था। घटना के राजफाश के लिए थाना परसपुर पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को भी लगाया गया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी सोनू हत्या कांड का खुलासा न होना स्थानीय लोगों को अखर रहा है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें