फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में सुलह, मंदिर में रचाया ब्याह

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। लखनऊ की ब्यूटी पार्लर संचालिका ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बरसों तक यौन शोषण करने के बाद दूसरी जगह शादी तय करने व विरोध पर पूरे परिवार पर पीटने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शनिवार को युवती ने क्षेत्र के ही एक मंदिर में प्रेमी संग ब्याह रचा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ के इटौंजा इलाके की रहने वाली युवती ने 19 मई को एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वो लखनऊ में बीकेटी में ब्यूटी पार्लर चलाती है। वर्ष 2015 में वजीरगंज इलाके में रहने वाले शेषप्रकाश सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उसने शादी का झांसा देकर कई साल तक यौन शोषण किया। युवती के मुताबिक 15 मार्च 2022 को उसने शेष प्रकाश सिंह ने घरवालों से मिलकर शादी कराने का अनुरोध किया। बाद में पता चला कि शेष प्रकाश की शादी किसी अन्य युवती से तय हो गई है। 14 मई को तिलक हो गया और 20 मई को शादी होनी थी। मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया। इसके बाद शनिवार को युवती ने क्षेत्र के ही एक मंदिर में शेष प्रकाश सिंह से विवाह कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। शादी होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें