फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढ़ी नदी की सफाई को अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा के बालपुर में टेढ़ी नदी की सफाई में जुटे लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। टेढ़ी नदी सफाई के अभियान को लेकर ग्रामीणों ने मुहिम शुरू कर दी है। नदी से जलकुंभी व मलबा निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। टेढ़ी नदी के अस्तित्व पर संकट की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद ग्रामीण इसके पुनरुद्घार में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को नदी की साफ सफाई के लिए समाजसेवी मलखान सिंह लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 30 मई तक नदी बालपुर क्षेत्र में जलकुंभी व कूड़ा कचरा से मुक्त हो जाएगी। नदी को निर्मल करने का अभियान चलाया जाएगा। पुलिस के जवान भी अभियान चला रहे हैं। रात में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस को लगाया गया है। चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें