फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के कस्तूरी महावीरपुरवा में गन्ने के खेत में पड़ा बक्सा व अन्य सामान। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कस्तूरी महावीरपुरवा में शनिवार की रात एक घर से 55 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। रविवार की सुबह गन्ने के खेत के पास चोरी गया बक्सा मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में कस्तूरी महावीरपुरवा निवासी आशुतोष कुमार ने कहा है कि 13 जून को उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। तभी से वह घर के बाहर दरवाजे के सामने सोता है। उसकी मां भी रहती है।
बाकी पूरा परिवार छत पर सोता है। आशुतोष ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे तक जाग रहा था। इसके बाद घर में चोर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी खोलकर 40 हजार नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, झुमकी, झाला सहित अन्य जेवरात उठा ले गए। उसकी बहन भी घर आई है। उसका भी 15 हजार रुपये चोर बटोर ले गए। भोर में उठा तो दरवाजा खुला देखकर वह सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी। पीड़ित का कहना है कि चोर घर से एक बक्सा उठा ले गए। जिसे पास के एक गन्ने के खेत में तोड़ा गया। टूटा बक्सा भी बरामद हुआ है। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें