फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। मुट्ठीगंज मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक व्यापारी ने अपनी दुकान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसी दुकानदार ने देखा तो लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा के संचरही मोहल्ला का रहने वाला प्रदीप मोदनवाल (29) कस्बे के मुट्ठीगंज में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। सोमवार की सुबह अपने घर बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। बच्चों को छोड़ने के बाद वह दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर पहुंचने के बाद उसने अंदर से शटर बंद कर लिया। काफी देर तक उसकी दुकान नहीं खुली तो पड़ोसी दुुकानदार ने शटर के ऊपरी हिस्से में लगी ग्रिल से झांककर अंदर देखा तो प्रदीप का शव छत में लगी रॉड से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पड़ोसी के शोर करने पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।
पड़ोसी दुकानदार ने इसकी सूचना प्रदीप के घर वालों को दी। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी के आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें